
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के बाद बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत
AajTak
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को ह्यूमिडिटी 22 प्रतिशत से 33 प्रतिशत के बीच रही.
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के दौरान पूरे दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा) गन्नौर, खरखौदा (हरियाणा) सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी, स्याना, संभल, बिलारी, चंदौसी, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, नरौरा, गभाना, अतरौली (यूपी) के आसपास के क्षेत्रों में धूल भरी आंधी/गरज के साथ बारिश और 50-90 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की आशंका है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को ह्यूमिडिटी 22 प्रतिशत से 33 प्रतिशत के बीच रही. दिल्ली में, अन्य मौसम केंद्रों ने निम्न तापमान दर्ज किया: नजफगढ़ 46.4 डिग्री सेल्सियस, नरेला 46.3 डिग्री सेल्सियस, आया नगर 45 डिग्री सेल्सियस, रिज 44.3 डिग्री सेल्सियस और पालम 44.4 डिग्री सेल्सियस.
मौसम विभाग ने गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











