
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है. तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आई है. हालांकि अब भी ये सामान्य से ऊपर बना हुआ है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है. तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आई है. हालांकि अब भी यह सामान्य से ऊपर बना हुआ है. Delhi: Parts of the national capital receive light showers; Visuals from Janpath pic.twitter.com/YH4wY9ZqZq जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में बारिश की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार, राहत थोड़े समय के लिए है. 12 मार्च को भी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत थी. हालांकि वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) खराब श्रेणी में रही. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वाह्न नौ बजे यहां का एक्यूआई 250 दर्ज किया गया था.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











