
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश
AajTak
दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले दिनों में भी बादल छाए रहेंगे. देश के अन्य हिस्सों में गर्मी की लहर और बारिश दोनों के संकेत हैं, खासकर उत्तर भारत में 22 मई तेज गर्मी का अनुमान है.
दिल्ली में शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. तेज हवा के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मौसम ने करवट ली और बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से कुछ राहत दी. दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. इस बीच राजधानी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
यह ऑरेंज अलर्ट इस सप्ताह का दूसरा है, क्योंकि मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी. मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है और 19 मई तक ऐसा रहने की संभावना है.
आंधी-तूफान, बिजली चमकने की संभावना
मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि साथ ही साथ आंधी-तूफान, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी के साथ मजबूत सतही हवाओं की संभावना है, जो 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और झोंकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.
देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल
देश के कई अन्य हिस्सों में भी मिलेजुले मौसम का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग ने बीते दिन उत्तरी और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में कड़क गर्मी की संभावना जताई थी, जबकि कुछ इलाकों में बारिश और तूफान की भी चेतावनी दी गई. खासतौर से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 22 मई के बीच तेज गर्मी की लहर चलने की संभावना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










