
दिल्ली-NCR में करवट लेगा मौसम, कई इलाको में आज बारिश के आसार
AajTak
दिल्ली-NCR समेत आसपास के इलाकों में अगले 2 घंटे के भीतर हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.
दिल्ली-NCR समेत आसपास के इलाकों में अगले 2 घंटे के भीतर हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.
दिल्ली के नेहरू स्टेडियम, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, अयानगर और डेरा मंडी समेत कई इलाकों में बारिश के आसार हैं.
वहीं, एनसीआर में गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ में भी बारिश की संभावना है.
हरियाणा और यूपी के इन जिलों में भी बारिश के आसार हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, सोहना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद और होडल में भी बारिश हो सकती है, वहीं, उत्तर प्रदेश के गंगोह, मेरठ, मोदीनगर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और सिकंदराबाद समेत कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.
राजस्थान में भी असर, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
राजस्थान के भिवाड़ी समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर खुले में खड़े रहने या पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की सलाह दी गई है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







