
दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड... गौतम बुद्ध नगर में स्कूल बंद, कई राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट
AajTak
दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड के बीच साल का पहला कोल्ड डे रिकॉर्ड हुआ. IMD ने कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. घने कोहरे को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर में 10 जनवरी तक कक्षा 8 तक स्कूल बंद किए गए हैं.
दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड जारी है. मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस साल का पहला ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, क्योंकि अधिकतम तापमान में तेज़ी से गिरावट आई. इसी के साथ, ठंड और ज्यादा बढ़ गई. बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में शीतलहर की चेतावनी जारी की है.
कई राज्यों में अलर्ट...
उत्तरी और हिमालयी राज्यों के कई हिस्सों में पहले से ही कड़ाके की ठंड जारी है. कई इलाकों में तापमान नए निचले स्तर पर पहुंच गया है. झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा जिलों के लिए शीतलहर की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
असम में कोल्ड वेव की वजह से सुबह कोहरे की चादर छाई रही. IMD ने शहर में न्यूनतम तापमान 13°C रहने का अनुमान लगाया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-आगरा का तापमान 16 डिग्री, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, देखें अपने शहर का मौसम

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









