
दिल्ली-NCR की हवा में कोई सुधार नहीं, बवाना में AQI 400 के पार, नोएडा का भी बुरा हाल
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर सोमवार सुबह खतरनाक स्थिति में पहुंच गया. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, बवाना में AQI 412 के साथ राजधानी का सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जबकि सबसे कम 215 AQI एनएसआईटी द्वारका में दर्ज हुआ. आनंद विहार, आईटीओ, चांदनी चौक और ओखला समेत ज्यादातर जगहों की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही.
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे राजधानी के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया.
दिल्ली में बवाना सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 412 दर्ज हुआ. इसके अलावा बुराड़ी क्रॉसिंग में 389 और आनंद विहार में 379 रहा. वहीं, सबसे साफ हवा एनएसआईटी द्वारका में दर्ज की गई, जहां AQI 215 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.
दिल्ली के अन्य प्रमुख इलाकों में स्थिति चिंताजनक
चांदनी चौक: AQI 360
आईटीओ: AQI 376
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम: AQI 316

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










