
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी पर रहेगी पैनी नजर, 46 और मॉनिटरिंग स्टेशन करेंगे निगरानी
AajTak
Delhi-NCR AQI Monitoring: दिल्ली-NCR में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए CAQM ने 46 नए कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने का प्रस्ताव रखा है. वर्तमान में 84 स्टेशन काम कर रहे हैं. नए मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने से प्रदूषण की निगरानी और सटीक होगी. CAQM का लक्ष्य है कि 2026 तक AQI में 15% सुधार हो और PM2.5 व PM10 में भी कमी आए.
दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए अच्छी खबर है. अब हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी की निगरानी और बेहतर हो सकेगी. कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली-NCR में नए कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (CAAQMS) लगाने का फैसला किया है. ये स्टेशन हवा में प्रदूषण की रीयल-टाइम जानकारी देंगे, जिससे प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाना आसान होगा और सही समय पर कदम उठाए जा सकेंगे.
दिल्ली-NCR में कितने मॉनिटरिंग स्टेशन हैं? वर्तमान में दिल्ली-NCR में कुल 84 CAAQMS स्टेशन काम कर रहे हैं. इनमें से दिल्ली में 40, हरियाणा (NCR) में 22, राजस्थान (NCR) में 4 और उत्तर प्रदेश (NCR) में 18 स्टेशन हैं. अब CAQM ने 27 नए स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू की है. दिल्ली में 6 स्टेशन पहले ही लग चुके हैं. हरियाणा (NCR) में 7, राजस्थान (NCR) में 4 और उत्तर प्रदेश (NCR) में 10 स्टेशन लगाए जा रहे हैं. ये नए स्टेशन लगने से इलाके में प्रदूषण की निगरानी ज्यादा सटीक हो जाएगी.
भविष्य में और कितने स्टेशन? CAQM ने वैज्ञानिक तरीके से तय किया है कि आगे कितने स्टेशन लगने चाहिए. इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. दिल्ली और बड़े शहरों में हर 25 वर्ग किलोमीटर पर एक स्टेशन लगेगा. अन्य जिला मुख्यालयों में हर 50 वर्ग किलोमीटर पर एक स्टेशन लगेगा. इसमें जनसंख्या, आवासीय इलाके, ट्रैफिक जोन, इंडस्ट्रियल एरिया और तेजी से बढ़ते उपनगरीय इलाकों को ध्यान में रखा गया है.
दिल्ली-NCR में 46 नए मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने का प्लान इन नियमों के आधार पर कुल 46 अतिरिक्त स्टेशन लगाने का प्रस्ताव है. जिसमें दिल्ली में 14, हरियाणा (NCR) में 16, राजस्थान (NCR) में 1 और उत्तर प्रदेश (NCR) में 15 मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने का प्लान है. जब ये सभी स्टेशन लग जाएंगे, तो दिल्ली-NCR में कुल 157 CAAQMS स्टेशन हो जाएंगे. इससे प्रदूषण की पूरी तस्वीर साफ दिखेगी और नीतियां बनाने में मदद मिलेगी.
बता दें कि फरवरी 2026 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 6 नए स्टेशन का उद्घाटन किया है. ये स्टेशन JNU, IGNOU, NSUT (द्वारका), अक्षरधाम, दिल्ली कैंट और टॉकाटोरा गार्डन जैसे जगहों पर लगे हैं. अब दिल्ली में कुल 46 स्टेशन हो गए हैं, जो किसी भी शहर में सबसे ज्यादा हैं. आने वाले समय में दिल्ली में और 14 स्टेशन लगेंगे.
इन स्टेशनों से क्या फायदा होगा?

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











