
दिल्ली MCD में एक दूसरे के खिलाफ लामबंद हुए पार्षद और अधिकारी, 3 महीने में ही बिगड़ गई बात!
AajTak
दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद अब तक स्टैंडिंग कमेटी नहीं बनाई जा सकी है. इस बीच अब कुछ पार्षद और अधिकारी कर्मचारी आमने-सामने आ गए हैं. कर्मचारी करोलबाग जोन के डीसी के साथ बदसलूकी का आरोप लगाकर गुस्सा दिखा रहे हैं तो वहीं वार्ड 87 के पार्षद भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं.
दिल्ली नगर निगम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यहां एक तरफ सबसे पावरफुल स्टैंडिंग कमेटी अब तक नहीं बन पाई है तो वहीं दूसरी तरफ अधिकारी और चुने हुए पार्षद एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए हैं. दरअसल, बीते 7 जून को मेयर की मौजूदगी में करोलबाग जोन के डीसी कुमार अभिषेक के साथ बदसलूकी का आरोप लगाकर कर्मचारी ने अपना गुस्सा दिखाया.
निगम मुख्यालय में सैंकड़ों अधिकारियों और कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की. इंजीनियर्स और कर्मचारियों ने मेयर से मांग की कि रंजीत नगर वार्ड 87 के पार्षद अंकुश अरोड़ा को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने करोलबाग जोन के डीसी कुमार अभिषेक के साथ बदसलूकी का आरोप भी लगाया. माफी ना मांगी जाने की स्थिति में कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि उनका धरना-प्रदर्शन रेगुलर स्ट्राइक के रूप में बदल जाएगा.
10 पार्षदों के साथ दिया धरना
वहीं, वार्ड 87 के पार्षद अंकुश नारंग मेयर ऑफिस के बाहर 10 पार्षदों को लेकर धरने पर बैठ गए. उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के सस्पेंशन की मांग की. अंकुश ने अधिकारियों पर उनके इलाके की प्रॉपर्टी को बेवजह नोटिस जारी करने और भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने दलील दी है कि उन्हें चुनी हुई जनता ने भेजा है. वो कट्टर ईमानदार हैं. बिल्डिंग विभाग सबसे कमजोर कड़ी है. 5 महीने में जितने नोटिस किए गए, उतना 5 सालों में नहीं हुए. लोगों को नोटिस के नाम पर डराया जा रहा है. और पैसे वसूले जा रहे हैं. प्रोटेस्ट में शामिल अधिकारियों का कहना है कि हम सिर्फ दिल्ली म्युनिसिपल एक्ट के इंफोर्समेंट का काम करते हैं. इसमें पिक एंड चूज नहीं होता.
सरकारी काम में बाधा
विरोध कर रहे इंजीनियर्स फोरम के जनरल सेक्रेटरी राजेश अरोड़ा ने अंकुश के आरोपों के जवाब में कहा है कि एमसीडी का स्टाफ और इंजीनियर दिल्ली म्युनिसिपल एक्ट के तहत काम करते हुए इलाके में एक्ट को लागू करता है. ये सरकारी काम में बाधा है. आखिर कोई पार्षद कैसे धमकी देगा की इलाके में कोई जूनियर इंजीनियर नोटिस लेकर गया तो उसकी टांग तोड़ दी जाएगी. इंजीनियर आत्मरक्षा में जवाब भी दे सकता है. जब तक धरना चला तब तक मेयर निगम मुख्यालय नही आईं. बाद में पार्षदों की मीटिंग ली.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







