
दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर 72 लाख रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में शख्स गिरफ्तार
AajTak
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक व्यक्ति को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार आरोपी प्राइवेट पार्ट में सोना भरकर ला रहा था.
मणिपुर के एक व्यक्ति को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक व्यक्ति प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ले जा रहा था. चेकिंग के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने उसे रुकवा लिया. जिसके बाद चेकिंग की गई और सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया. इसके बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज
एक आधिकारिक बयान के अनुसार 24 वर्षीय आरोपी शुक्रवार को जेद्दा (सऊदी अरब) से भारत आने वाली फ्लाइट से दिल्ली आया था. सीमा शुल्क विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि व्यक्तिगत और सामान की जांच के दौरान अधिकारियों ने 3 अंडाकार आकार के कैप्सूल बरामद किए, जिनमें पीले रंग का रासायनिक पेस्ट था. जिसके सोने होने का संदेह था, जिसका वजन 1063 ग्राम (छिपाने वाली सामग्री सहित) था.
आरोपी के पास से बरामद सोने की कीमत 7037552 रुपये बताई जा रही है. आरोपी के पास से 23 ग्राम वजन के दो सोने के बिस्कुट भी बरामद किए गए गए हैं. जिनकी कीमत 1.7 लाख रुपये है. इस प्रकार कुल 974 ग्राम वजन की पीली धातु, जिसकी कीमत 72.07 लाख रुपये है, को जब्त कर लिया गया है और यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: शरीर में छुपाकर ला रही थी 50 लाख का सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला तस्कर गिरफ्तार
आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी व्यक्ति को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले भी सीमा शुल्क विभाग की तरफ से कई आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







