
दिल्ली AIIMS में इलाज के लिए लाइन में लगा रहेगा आम आदमी, सांसदों को मिलेगा VIP ट्रीटमेंट
AajTak
दिल्ली एम्स ने सांसदों के लिए वीआईपी व्यवस्था तैयार कर दी है. एम्स की ओर से लोकसभा सचिवालय को लिखे पत्र में इसकी जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि संसद के सदस्यों को ओपीडी, इमरजेंसी में दिखाने और भर्ती होने के लिए एसओपी तैयार की गई है.
दिल्ली एम्स ने सांसदों के इलाज के लिए वीआईपी व्यवस्था कर दी है. एम्स के नए डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास की एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें लोकसभा सचिवालय को बताया गया है कि सांसदों को सही तरीके से इलाज मिले, इसके लिए एसओपी यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटंग प्रोसीजर तैयार कर लिया गया है.
इस पत्र में कई बिंदुओं में बताया गया है कि सांसद को ओपीडी, इमरजेंसी में दिखाने और भर्ती होने तीनों ही कंडीशन के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं रहेंगी. एम्स प्रशासन ने इसके लिए एक कंट्रोल रूम और 24 घंटे के लिए एक ड्यूटी ऑफिसर की व्यवस्था कर दी है. ड्यूटी ऑफिसर एक डॉक्टर ही होगा, जिसकी जिम्मेदारी होगी कि वो सांसद को बिना देरी किए सही इलाज दिलाए. इसके लिए तीन लैंड लाइन और एक मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया गया है.
लोकसभा सचिवालय पहले ही दे सकता है जानकारी
इस चिट्ठी में बताया गया है कि लोकसभा सचिवालय या सांसद का पर्सनल स्टाफ इन नंबरों पर संपर्क करके बीमारी के बारे में जानकारी दे सकता है. इसके अलावा सांसद किस डॉक्टर को दिखाएंगे ये भी बता सकते हैं. फोन के तुरंत बाद ड्यूटी ऑफिसर बीमारी से संबंधित विभाग के डॉक्टर से संपर्क करेगा और अगर कोई गंभीर बीमारी हुई तो सीधे विभाग के अध्यक्ष से भी संपर्क किया जा सकता है. जिस दिन अपॉइंटमेंट होगा, उस दिन सांसद एमएस ऑफिस में बने कंट्रोल रूम में पहुंचेंगे और एम्स प्रशासन उन्हें डॉक्टर तक पहुंचाएगा.
सांसद की सिफारिश आए मरीजों की भी होगी मदद
इसके अलावा अगर संसद सदस्य को इमरजेंसी हालात में लाया जाता है तो पेशेंट केयर मैनेजर उन्हें रिसीव करेगा और उन्हें बिना देरी किए इलाज दिलाना सुनिश्चित करेगा. इस चिट्ठी के सबसे आखिर बिंदु में बताया गया है कि सांसदों की सिफारिश से आए मरीजों को मदद करने के लिए मीडिया और प्रोटोकॉल विभाग काम करेगा.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







