
दिल्ली: 8 दिन बाद भी छात्रा के शरीर से नहीं निकली गोली, बीच सड़क पर हुआ था हमला
AajTak
Delhi News: दिल्ली में बीते दिनों एक छात्रा को कुछ बाइक सवार लड़कों ने गोली मार दी थी. इसके बाद छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. अब इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा के शरीर में फंसी गोली फिलहाल नहीं निकाली जा सकती है. इसके लिए घाव का ठीक होना जरूरी है.
देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार में 11वीं की एक छात्रा को 25 अगस्त की दोपहर 2:30 बजे अरमान अली नाम के आरोपी और उसके साथियों ने गोली मार दी थी. वह गोली अभी भी पीड़ित छात्रा के शरीर के अंदर है. डॉक्टरों का कहना है कि गोली दो हड्डियों के बीच फंसी है. घाव होने की वजह से उसे फिलहाल नहीं निकाला जा सकता. जब घाव ठीक हो जाएगा, उसके बाद सर्जरी की जाएगी. इसके लिए छह महीने से एक साल का वक्त लग सकता है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता की जान लेने के इरादे से बेहद करीब से उस पर गोली चलाई थी, लेकिन गनीमत रही कि गोली बाएं कंधे के ऊपरी हिस्से में लगी और पीड़िता की जान बच गई. बच्ची के शरीर में गोली दो हड्डियों के बीच कुछ इस तरह जाकर फंस गई कि डॉक्टर उसे फिलहाल नहीं निकाल सके हैं.
पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा है कि जब गोली का घाव पूरी तरह ठीक हो जाएगा, इसमें करीब 6 महीने से लेकर 1 साल तक का समय लग सकता है, उसके बाद सर्जरी करके इस गोली को निकाल दिया जाएगा. छात्रा के पिता ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि शरीर के अंदर गोली फंसी होने से किसी भी तरह का कोई नुकसान या दिक्कत नहीं होने वाली है.
25 अगस्त की शाम बाइक सवार युवकों ने मार दी थी गोली
फिलहाल घाव की वजह से गोली निकालना मुश्किल है. छात्रा के पिता का कहना है कि अपनी बेटी को भीड़ से और इन्फेक्शन से बचाना है. उसे हौसला भी देना है. बता दें कि 25 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे छात्रा स्कूल से अपने घर जा रही थी. छात्रा जब संगम विहार के बी ब्लॉक में पहुंची थी, तभी बाइक पर सवार तीन लड़के पीछे से आए और उसे गोली मारकर फरार हो गए थे. गोली छात्रा के कंधे में लगी थी. लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










