
दिल्ली: 4716 बाढ़ पीड़ित परिवारों में से महज 197 को मिला मुआवजा, नाराज मंत्री आतिशी ने चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली बाढ़ पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने मुख्य सचिव को सोमवार शाम 6 बजे तक स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया है.
दिल्ली में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि पर विवाद छिड़ गया है. दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सवाल उठाते हुए पूछा कि अब तक केवल 197 परिवारों को ही बाढ़ राहत मुआवजा क्यों दिया गया है. आतिशी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिला. इसे लेकर उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है.
आतिशी ने मांगी रिपोर्ट
आतिशी ने मुख्य सचिव से कहा है कि वह शनिवार और रविवार को सभी अधिकारियों को तैनात करें ताकि सोमवार को बाढ़ प्रभावितों को राहत सहायता पहुंचाई जा सके. उन्होंने मुख्य सचिव को सोमवार शाम 6 बजे तक राजस्व मंत्री और सीएम को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया है.
महज 197 परिवारों को मिली मदद
आतिशी ने कहा, 'कल शाम मैंने प्रधान सचिव राजस्व अश्विनी कुमार और राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ दिल्ली के बाढ़ प्रभावित नागरिकों को दी जाने वाली 10,000 रुपये की अनुग्रह राहत की स्थिति की समीक्षा की. मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि बाढ़ के दौरान राहत शिविरों में रहने वाले 4716 परिवारों में से केवल 197 परिवारों को दिल्ली सरकार की 10,000 रुपये की अनुग्रह राशि वाली राहत मिली है.'
आतिशी ने कहा कि 15 जुलाई को आदेश दिया गया था कि वरिष्ठ आईएएस और दानिक्स अधिकारी दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के लिए बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी करेंगे और जिला प्रशासन की सहायता करेंगे. बाढ़ प्रभावित 6 जिलों में 19 आईएएस और 18 दानिक्स अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








