
दिल्ली: 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे युवक की मौत, हादसे की जांच के आदेश
AajTak
दिल्ली में के केशोपुर में बोरवेल में गिरे शख्स को निकाल लिया गया है. पिछले कई घंटों से NDRF, फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी. इस बीच शख्स की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई थी, कुछ लोग अंदर किसी बच्चे के फंसे होने की बात कह रहे थे. वहीं कई परिवार भी मौके पर इस उम्मीद में पहुंच गए थे कि उनके घर का गुमशुदा सदस्य अंदर न फंसा हो.
दिल्ली के केशोपुर में जल बोर्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे युवक को दोपहर तीन बजे बाहर निकाल लिया गया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि बाहर निकालने के बाद वह मृत पाया गया. फिलहाल उसके पहचान की कोशिश की जा रही है. जबतक युवक बाहर नहीं आया था, तब तक यह संशय बना हुआ था कि आखिर बोरवेल में अंदर है कौन.
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने TWEET कर जानकारी दी है. उन्होंने X पर अपने हैंडल से लिखा है कि 'बोरवेल फंसे व्यक्ति की मौत हो गयी है.बहुत दुख के साथ यह ख़बर साझा कर रही हूं कि जो पुरुष बोरवेल में गिरे थे, उन्हें रेस्क्यू टीम ने मृत पाया है. ईश्वर अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दे. प्रथम सूचना के मुताबिक मृत व्यक्ति 30 साल के आस पास की उम्र के पुरुष थे. वे बोरेवेल के कमरे में कैसे घुसे, बोरेवेल के अंदर कैसे गिरे - इसकी जांच पुलिस द्वारा की जाएगी. मैं NDRF की टीम का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने कई घण्टों से रेस्क्यू ऑपरेशन में हर संभव प्रयास किया.
रेस्क्यू के बाद मृत पाया गया शख्स बता दें कि केशोपुर बोरवेल में एक व्यक्ति के गिरने के बाद से ताबड़तोड़ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा. मौके पर एनडीआरएफ के साथ-साथ स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम, एम्बुलेंस और ऐसी आपदा के वक्त सेवाएं देने वाली अन्य संस्थाएं भी मौजूद रही. जब तक शख्स को बोरवेल से नहीं निकाला गया, तक तक उसकी पहचान को लेकर संशय बना रहा. बाहर निकालने के बाद शख्स मृत पाया गया.
बोरवेल से DMRC का कोई लेना देना नहीं दिल्ली मेट्रो के कंस्ट्रक्शन साइट के पास ही बने बोरवेल में गिरकर युवक की मौत हुई है. इसलिए डीएमआरसी ने यह स्पष्ट किया है कि उसने यह बोरवेल नहीं बनाया था और न ही वह उसका उपयोग कर रहा था. वहां जो पंप रूम है वह दिल्ली जल बोर्ड की है. उसी के अंदर वह बोरवेल था, जब DMRC कंस्ट्रक्शन के लिए इस इलाके को लिया था. इन सब के बावजूद मानवीय आधार पर डीआरएसी के इंजीनियर मौके पर मौजूद रहे और हर संभव मदद के लिए तैयार थे.डीएमआरसी ने कुछ महीने पहले ही जल बोर्ड के लिए वैकल्पिक सड़क और गार्ड रूम बनावा रखा है.
अंदर फंसे शख्स को लेकर बना रहा कन्फ्यूजन लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. कोई अंदर फंसे पीड़ित को युवक बता रहा था, तो कोई किशोर या फिर बच्चा. वहीं दूसरी तरफ दूर-दराज इलाके के वैसे परिवार जिनके घर से कोई सदस्य लापता हो गए थे, वे इस उम्मीद में यहां पहुंचे हुए थे कि शायद उनका खोया परिजन अंदर गिरा हो. बोरवेल से शख्स को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी रहा.
गुमशुदा परिजन की खोज में पहुंच गए कुछ परिवार वहीं आसपास के इलाके के वैसे परिवार जिनके घर का बच्चा या बड़ा मिसिंग है, वेलोग एक उम्मीद में यहां पर आ पहुंचे. मौके पर मौजूद दो ऐसे परिवार इंतजार कर रहे थे, जिनके घर का सदस्य गायब है और जब उन्होंने टीवी पर यह खबर देखी, तो एक उम्मीद में यहां चले आए. एक परिवार ख्याला इलाके से आया है. इनके परिवार का 9 साल का बच्चा पिछले आठ दिनों से गायब है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










