
दिल्ली: 10वीं का पेपर बिगड़ा तो छात्रा ने रच डाली खुद के अपहरण और छेड़छाड़ की कहानी, CCTV ने खोल दिया राज
AajTak
दिल्ली में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें पेपर बिगड़ने के डर से एक छात्रा ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी गढ़ डाली. इतना ही नहीं वह माता-पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन भी पहुंच गई. पुलिस ने जब माला दर्ज कर जांच की तो पता चला की उसकी कहानी फर्जी है.
परीक्षा बिगड़ने पर स्टूडेंट्स अक्सर अपने परिवार से तरह-तरह के झूठ बोलते हैं. लेकिन दिल्ली में ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक 10वीं की एक छात्रा ने परीक्षा खराब जाने पर खुद के अपहरण और छेड़छाड़ की मनगढ़ंत कहानी रच डाली. उसने घरवालों के साथ-साथ पुलिस को भी यही कहानी सुनाकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन CCTV कैमरे की मदद से पुलिस ने जल्द ही उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया.
घटना दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है. यहां 15 मार्च को स्कूल जा रही 10वीं क्लास की एक छात्रा ने खुद के साथ अपहरण और छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया. उसने अपने माता-पिता को बताया कि वह जब स्कूल से घर लौट रही थी, तब 2-3 अज्ञात लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया और किसी सुनसान जगह पर ले गए. वहां ले जाने के बाद लड़कों ने उससे छेड़छाड़ की और उसका शोषण किया.
DCW के सदस्यों से कराई काउंसलिंग
घबराए माता-पिता अपनी बेटी को लेकर तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचे. यहां छात्रा की मेडिकल जांच कराने के बाद दिल्ली महिला आयोग के सदस्यों की मदद से उसकी काउंसलिंग भी कराई गई. इसके बाद उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी. जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने छात्रा से घटनास्थल के बारे में पूछा. पीड़िता ने पुलिस को जो जगह बताई, किस्मत से पुलिस को उसके पास CCTV कैमरे लगे मिल गए.
CCTV फुटेज खंगालने पर समझ आया माजरा
पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाले तो उन्हें पूरा माजरा समझ आ गया. दरअसल, पुलिस ने छात्रा से उसके बताए दिन और समय के मुताबिक सीसीटी फुटेज खंगाले, लेकिन उस फुटेज में ऐसी कोई घटना नजर नहीं आई. इसके बाद पुलिस ने दोबारा छात्रा की काउंसलिंग DCW की सदस्यों के साथ कराई. काउंसलिंग के दौरान छात्रा ने बताया कि उसकी 10वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही थी. उसका सामाजिक अध्ययन का पेपर बिगड़ गया था. उसे डर था कि रिजल्ट बिगड़ने से उसके माता-पिता उससे नरााज हो सकते हैं. इसलिए उसने पूरी कहानी गढ़ डाली.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






