
दिल्ली: 'हिंदू का स्कूल था, इसलिए दंगाइयों ने लगा दी आग', कड़कड़डूमा कोर्ट ने तीन पर तय किए आरोप
AajTak
दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. तीनों पर ब्रजपुरी रोड पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में तोड़फोड़ करने और उसे आग लगाने का आरोप था. कोर्ट ने तीनों पर लगे आरोप सही पाए. साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि दंगाई हिंदू संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहते थे.
दिल्ली दंगों के दौरान स्कूल जलाने के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने तीन लोगों पर आरोप तय कर दिए हैं. शमीम अहमद, मोहम्मद कफील और फैजान पर आगजनी करने का आरोप था. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान आरोप यही पाए हैं. कोर्ट कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के पर्याप्त सबूत हैं. कोर्ट ने कहा कि दंगाइयों का उद्देश्य हिंदू संपत्ति को नुकसान पहुंचाना था. स्कूल हिंदू का था, इसलिए उस पर हमला किया गया.
कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ दंगा करने, गैरकानूनी समूह बनाने, घातक हथियारों का इस्तेमाल करने, चल-अचल संपत्ति जलाने और सरकारी आदेश का उल्लंघन करने समेत कई धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक ब्रजपुरी रोड पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में तोड़फोड़ और आग लगाई गई थी. वहां खड़ी गाड़ियों में भी आग लगाई गई थी. इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल समेत कई लोगों ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर करवाई थी. दिल्ली पुलिस ने मामले में आरोपी फैजान को भगोड़ा घोषित किया था.
19 जनवरी को बरी हो गया एक आरोपी
दिल्ली 2020 के दंगों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में स्थानीय अदालत ने रोहित नाम के आरोपी को बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष दंगा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को साबित करने में विफल रहा.
एजेंसी के मुताबिक आरोपी रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिस पर एक गैरकानूनी सभा का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया था. उस पर आरोप था कि रोहित भी दंगे में शामिल था. उसने दुकानों और घरों में तोड़फोड़, चोरी और आगजनी की थी.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











