
दिल्ली: स्कूल के बाहर स्टूडेंट्स के बीच 'गैंगवार', सपोर्ट में एक गुट के युवक की गोली लगने से मौत
AajTak
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में दो गुटों के बीच पिछले कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था. इसी के चलते दोनों गुटों ने अपने बाहरी दोस्तों को बुला लिया और एक बार फिर जमकर लड़ाई हुई. इस झगड़े में एक किशोर की गोली लगने से मौत हो गई.
दिल्ली के ककरौला इलाके में स्कूली छात्रों के दो गुटों के झगड़े में एक 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दरअसल छात्रों के एक गुट की तरफ से आए कुछ हमलावरों ने दूसरे गुट के किशोर पर गोली चला दी. किशोर के चेहरे पर दो गोली लगी थी. बहरहाल पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है.
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. सभी आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं. पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं. मृतक किशोर की शिनाख्त द्वारका के जेजे कॉलोनी निवासी खुर्शीद आलम के रूप में हुई है. खुर्शीद के परिवार में पिता और चार भाई बहन हैं. उसके पिता जूते की फैक्टरी में काम करते हैं. जबकि खुर्शीद बिजली मरम्मत करने का काम सीख रहा था.
अपने दोस्त का साथ देने आया था खुर्शीद जानकारी के मुताबिक, शनिवार करीब तीन बजे ककरौला स्थित एक सरकारी स्कूल के बाहर एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल खुर्शीद को लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने जांच आरंभ की तो यह पता चला कि स्कूल के छात्रों के दो गुटों के बीच पिछले कुछ समय से झगड़ा चल रहा है. खुर्शीद के पड़ोस में रहने वाला एक छात्र इस स्कूल में पढ़ता है. इसलिए खुर्शीद उसके सपोर्ट में वहां आया था.
कहां से आए हथियार बताया जा रहा है कि लड़ाई के दौरान लड़कों के पास हथियार भी थे. फिलहाल पुलिस इस बारे में पता लगा रही है कि स्कूल के बच्चों के पास हथियार कहां से आए. साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इनका किसी गैंग से कोई तार तो नहीं जुड़ा ?
(इनपुट: अनिल बाल्यान)

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










