
दिल्ली से मुंबई जा रही Indigo फ्लाइट के टॉयलेट में जलाई सिगरेट, स्मोक सेंसर एक्टिव हुआ तो...
AajTak
दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट (Indigo flight) के टॉयलेट में एक यात्री ने सिगरेट जला ली. इसके बाद विमान का स्मोक सेंसर एक्टिव हो गया. क्रू मेंबर्स को जैसे ही इसकी खबर लगी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्री के टॉयलेट से बाहर आने पर चेकिंग की. टॉयलेट में माचिस और जली सिगरेट मिली. लैंडिंग के बाद यात्री पर केस दर्ज किया गया है.
दिल्ली से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (Indigo flight) के टॉयलेट में एक व्यक्ति सिगरेट (Smoking in Flight) पीने लगा. उसने जैसे ही सिगरेट जलाई तो विमान का स्मोक सेंसर एक्टिव हो गया. यात्री के बाहर आने पर केबिन क्रू ने टॉयलेट चेक की तो वहां माचिस और जली हुई सिगरेट मिली. विमान की मुंबई में लैंडिंग के बाद यात्री को थाने ले जाया गया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
एजेंसी के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम दिल्ली से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में हुई. 176 यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने शाम करीब 5.15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी. मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग से करीब 50 मिनट पहले उत्तर प्रदेश का रहने वाला 38 वर्षीय खलील कजम्मुल खान नाम का यात्री टॉयलेट गया.
यह भी पढ़ें: वाराणसी से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में महिला ने किया हंगामा, केबिन क्रू से किया दुर्व्यवहार
इस दौरान खलील कजम्मुल खान विमान के टॉयलेट के अंदर सिगरेट पीने लगा. जैसे ही उसने सिगरेट चलाई तो स्मोक सेंसर ने केबिन क्रू को अलर्ट कर दिया. जब यात्री बाहर आया तो क्रू मेंबर्स ने टॉयलेट चेक किया, वहां एक माचिस और सिगरेट का टुकड़ा मिला. केबिन क्रू ने इस बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी. चालक दल के सदस्यों ने जब यात्री से पूछताछ की तो उसने टॉयलेट के अंदर स्मोकिंग करने की बात भी स्वीकार की.
विमान जब मुंबई हवाई अड्डे पर लैंड हो गया तो मामले की सूचना सुरक्षा कर्मियों को दी गई. इसके बाद खलील कजम्मुल खान को सहार पुलिस थाने ले जाया गया. शिकायत के आधार पर विमान में स्मोकिंग करने वाले यात्री के खिलाफ आईपीसी और एयरक्राफ्ट रूल्स के तहत मामला दर्ज किया गया है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







