
'दिल्ली से माफ़ी मांगें केजरीवाल...', आवारा कुत्तों के मुद्दे पर पूर्व CM को आशीष सूद की चिट्ठी
AajTak
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत से पहले शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. सूद ने आवारा कुत्तों की गिनती से जुड़ी खबरों को भ्रामक बताते हुए केजरीवाल से सार्वजनिक माफी की मांग की है.
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है. विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक पहले लिखे इस पत्र में सूद ने आवारा कुत्तों की गिनती के मामले को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल द्वारा फैलाए जा रहे दावे पूरी तरह भ्रामक हैं और इसके लिए उन्हें दिल्ली की जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए.
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने अपने पत्र में साफ किया कि आवारा कुत्तों की गिनती से जुड़ी बातें केवल एक अफवाह हैं. उन्होंने इन सूचनाओं को गलत बताते हुए केजरीवाल सरकार के पिछले दावों पर सवाल उठाए हैं.
सूद के मुताबिक, इस तरह की बयानबाजी से शहर में गैर-जरूरी डर और भ्रम का माहौल पैदा हो रहा है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है.
केजरीवाल से सार्वजनिक माफी की मांग
आशीष सूद ने मांग की है कि अरविंद केजरीवाल को सार्वजनिक रूप से सामने आकर दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने पत्र में लिखा कि दिल्ली के महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय भ्रामक जानकारी फैलाना निंदनीय है. विधानसभा सत्र के बीच आए इस पत्र ने सदन की कार्यवाही से पहले ही राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








