
दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में पुलिस ने फाड़े CM केजरीवाल के पोस्टर, PM मोदी की फोटो वाले बैनर लगाए, मंत्री गोपाल राय का आरोप
AajTak
दिल्ली सरकार की ओर से वन महोत्सव के समापन पर असोला भाटी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था. इसमें सीएम केजरीवाल और एलजी वीके सक्सेना को शामिल होना था. लेकिन दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएमओ की ओर से कार्यक्रम स्थल पर पुलिस भेजकर उन पोस्टरों को हटा दिया गया, जिन पर सीएम अरविंद केजरीवाल की फोटो लगी थी, इसकी जगह पर पुलिस ने पीएम मोदी की तस्वीर वाले बैनर लगा दिए. साथ ही चेतावनी दी कि इन्हें हटाया तो कार्रवाई होगी.
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और LG के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल, दिल्ली सरकार का 'वन महोत्सव' कार्यक्रम था, जिसमे सीएम अरविंद केजरीवाल और LG वीके सक्सेना को शामिल होना था. लेकिन कार्यक्रम से पहले दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बड़ा आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में जबरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जबकि सीएम अरविंद केजरीवाल के पोस्टर फाड़े गए हैं.
दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि असोला भाटी में दिल्ली सरकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन होना था. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर कल रात पीएम की ओर से पुलिस भेजी गई. इस दौरान मंच पर पहले से लगे बैनर को फाड़कर वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला पोस्टर लगाया दिया गया.
गोपाल राय ने कहा कि हम झगड़ा नहीं चाहते, लेकिन सरकारी कार्यक्रम को पॉलिटिकल बनाया जा रहा है. इसलिए कार्यक्रम में सीएम केजरीवाल और मैंने नहीं जाने का फैसला लिया है. कार्यक्रम का आयोजन आज दोपहर 12 बजे होना था.
गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने स्टेज कब्जे में लिया और कार्यक्रम के बैनर हटा दिए. इसकी जगह पीएम मोदी की तस्वीर वाले बैनर लगाए गए हैं. गोपाल राय ने कहा कि इन पोस्टर को लगाने के साथ ये भी चेतावनी दी गई कि अगर इसे हटाया गया तो कार्रवाई होगी. दिल्ली में 11 जुलाई से वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसके तहत दिल्ली में पौधरोपण किया जा रहा था. आज वन महोत्सव का समापन था.
ये भी देखें

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








