
दिल्ली सरकार का आदेश, 8वीं तक के बच्चों के नहीं होंगे एग्जाम, होंगे प्रमोट
AajTak
साल 2020 में प्राइमरी से लेकर मिडिल लेवल तक क्लासरूम पढ़ाई न होने के चलते लिखित परीक्षा को सब्जेक्ट असाइनमेंट और प्रोजेक्ट असेसमेंट से रिप्लेस कर दिया गया है. बच्चों को इन्हीं के आधार पर दिए जाएंगे नंबर और ग्रेड्स. बच्चों को 'नो डिटेंशन पॉलिसी' के तहत पास कर दिया जाएगा.
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की ऑफलाइन परीक्षाएं नहीं होंगी. इस बार इन कक्षाओं के छात्रों को दी गई वर्कशीट और असाइनमेंट के असेसमेंट के आधार पर उन्हें नंबर दिए जाएंगे. साल 2020 में प्राइमरी से लेकर मिडिल लेवल तक क्लासरूम पढ़ाई न होने के चलते लिखित परीक्षा को सब्जेक्ट असाइनमेंट और प्रोजेक्ट असेसमेंट से रिप्लेस कर दिया गया है. साथ ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के सभी विद्यार्थियों को अगले एकेडमिक सेशन के लिए सीधे अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जायेगा. हालांकि KG से लेकर दूसरी क्लास तक के विद्यार्थियों को ग्रेड्स या मार्क्स, विंटर ब्रेक असाइनमेंट और अभिभावकों के साथ साझा की गई वर्कशीट के आधार पर दिए जाएंगे
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









