
दिल्ली: सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को मिलेगा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में पढ़ने का मौका
AajTak
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में हमने अपने टीचर्स और प्रिंसिपल्स को कैंब्रिज, फिनलैंड, सिंगापुर और अमेरिका भेजा है. वहां जिन कोर्स के लिए हमारे टीचर्स गए वो ऐसे कोर्स थे जो इन यूनिवर्सिटी नें हमारे लिए बनाये थे.
दिल्ली सरकार ने रविवार को त्यागराज स्टेडियम में शिक्षक दिवस के अवसर पर 122 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अतुलनीय कार्यों के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस समारोह के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले कोई भी शिक्षक यदि विश्व की सर्वश्रेष्ठ 100 यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहते हैं तो वो अपनी प्रतिभा दिखा कर वहां दाखिला ले सकते हैं. दिल्ली सरकार उनका पूरा खर्च उठाएगी.
आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है. ऐसे में सवाल है कि क्या राघव चड्ढा पॉलिटिकल ब्रांडिंग के चक्कर में नपे? देखें पंजाब आजतक.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी में बदलाव करते हुए दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, विदेशी ब्रांडेड दवाओं पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है, अगर कंपनियां दवाओं की कीमत कम नहीं करतीं और उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट नहीं करतीं. दूसरा, स्टील और एल्युमिनियम जैसे मेटल उत्पादों के टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है. कई उत्पादों पर टैक्स घटाया गया है और टैक्स वसूलने का तरीका भी बदला गया है.

मिडिल ईस्ट में जंग के साइड इफेक्ट देश में दिख रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केरोसिन बांटने का फैसला लिया है. अब सरकारी राशन की दुकानों पर एक राशन कार्ड यानी एक परिवार को 3 लीटर केरोसिन मिलेगा. जिससे अगर सिलेंडर ना मिलें तो जरूरतमंद परिवारों के घर में चूल्हे जलते रहें. देखें मुंबई मेट्रो.










