दिल्ली समेत इन शहरों को मिली सर्दी से मामूली राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब, दिल्ली-हरियाणा और उत्तर राजस्थान के तापमान में आज (बुधवार) वृद्धि दर्ज की गई है. जिससे लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिली है. कल (गुरुवार) तक इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ठंड से और राहत मिलेगी."
दिल्ली सहित उत्तर भारत में हाड कंपाने वाली सर्दी ने लोगों का घर से निकला दूभर कर दिया है. हालांकि बुधवार को ठंड में कुछ कमी दर्ज की गई. सुबह से ही धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकले. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में सर्दी का सितम जारी रहेगा. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. जो मंगलवार को 5.6 डिग्री और सोमवार को 5 डिग्री था. दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के शहरों में शाम होते-होते एक बार फिर सर्दी का सितम देखने को मिला.
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब, दिल्ली-हरियाणा और उत्तर राजस्थान के तापमान में आज (बुधवार) वृद्धि दर्ज की गई है. जिससे लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिली है. कल (गुरुवार) तक इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ठंड से और राहत मिलेगी."
बता दें कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस था, जो धर्मशाला (6.2 डिग्री), देहरादून (7 डिग्री) और नैनीताल (7.2 डिग्री) से भी कम था. मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों में बार-बार चलती हैं और कोहरे के मौसम के कारण धूप कम हो जाती है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर और दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई है. एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25-26 दिसंबर को पहाड़ों में फिर से बर्फबारी हुई और इसके कारण ही मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं चलीं.
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर की स्थिति बुधवार को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कम हो गई. हालांकि इससे कुछ ही देर तक राहत मिल सकी. इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी. बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
जानकारी के लिए बता दें कि IMD मैदान के लिए कोल्ड वेव का ऐलान तब करता है जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाता है. वहीं सीवियर कोल्ड वेव तब मानी जाती है जब न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच जाता है.
गौरतलब है कि बुधवार सुबह पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के साथ कोहरे भी छाया रहा. पंजाब के बठिंडा में सुबह 5.30 बजे विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई. जबकि अमृतसर में 25 और पटियाला में 200 मीटर तक दृश्यता दर्ज हुई. हरियाणा की बात करें तो अंबाला और चंडीगढ़ में 200 मीटर विजिबिलिटी रही. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बरेली में 25 मीटर और बहराइच में 200 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कई राज्यों में अगले 3-4 दिन घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








