
दिल्ली: शॉप ओनर पर हथौड़े से हमला, 16 लाख रुपये की लूट, 500 CCTV कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी
AajTak
साउथ दिल्ली पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की मदद से लूट करने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है. लूट को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने हथोड़े और टॉय गन की मदद ली थी. फिलहाल, पुलिस ने करीब 9 लाख रुपये बरामद किए हैं और बाकी रकम की बरामदगी करने में जुटी है. लूट मास्टरमाइंड फरार है.
साउथ दिल्ली के हौज खास थाने की पुलिस ने 16 लाख रुपए की लूट की घटना का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान रवि गुड़िया, आकाश गुड़िया और गगनदीप सिंह के रूप में हुई है. वे दिल्ली के महरौली और गौतम नगर इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस लूटेरों से अब तक आठ लाख 30 हजार रुपये बरामद किए हैं. बाकी रकम को पाने की कोशिश की जा रही है.
डीसीपी चंदन चौधरी मुताबिक, 22 जनवरी को एम्स ट्रॉमा सेंटर से एक शख्स की पिटाई की वजह से घायल होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को 39 साल के घायल शख्स ने बताया कि 21 जनवरी की रात वे गौतम नगर के दुकान में सो रहा था. आधी रात को वह दुकान के बाहर वॉशरूम गया. फिर लौटकर शटर लॉक करके सोने चला गया. तभी अचानक दो लड़कों ने उनके सिर पर हथौड़े और पिस्टल की बट से हमला कर दिया.
मौके पर पहुंची पुलिस की क्राइम टीम और डॉग स्क्वायड
इसके बाद दोनों बदमाशों ने उनसे शॉप के लॉकर की चाभी के बारे में पूछा. फिर चाभी लेकर लॉकर से 16 लाख 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. क्राइम टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया.
पुलिस ने घटनास्थल से सबूतों को इकट्ठा किया. इस दौरान पुलिस को यह पता चला कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देते समय हाथ में ग्लव्स पहना था. इसलिए मौके से कोई भी फिंगरप्रिंट नहीं मिले. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का भी विश्लेषण किया गया.
तकनीकी उपकरण की सहायता से डेवलप किया गया आरोपियों का फोटो

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



