
दिल्ली शराब नीति में आज भी ED के सामने पेश नहीं हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, अब एजेंसी के पास क्या है ऑप्शन?
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को भी ED के सामने पेश नहीं होंगे. जांच एजेंसी ने केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था. ईडी ने ये तीसरा समन भेजा था. आम आदमी पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ईडी की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन जांच एजेंसी का नोटिस गैर कानूनी है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं हुए. उन्होंने तीसरी बार ईडी के समन को स्किप किया है. ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था. केजरीवाल की तरफ से ईडी को एक जवाब भेजा गया है. इसमें कहा गया कि वो जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने नोटिस को 'अवैध' बताया है और कहा कि यह पिछली बार की तरह गैरकानूनी है. वहीं, AAP ने कहा है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है.
बता दें कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह जेल में हैं. इसके अलावा AAP के अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई की गई और जेल भेजा गया. दिल्ली में 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति 2021-22 लागू की गई थी. इस पॉलिसी के आने से सरकार शराब कारोबार से बाहर हो गई और ये व्यवसाय सीधे निजी हाथों में चला गया. बाद में सामने आया कि इस पॉलिसी को लागू करने में बड़ी गड़बड़ी की गई थी. उपराज्यपाल की सिफारिश पर अगस्त 2022 में सीबीआई ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की. इसमें मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल सामने आने पर ईडी की जांच एंट्री हुई थी.
'तीन समन जारी हुए, नहीं पहुंचे केजरीवाल'
ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए 2 नवंबर को तलब किया था. लेकिन वे पेश नहीं हुए थे. केजरीवाल ने ईडी से समन को वापस लेने के लिए कहा था.उन्होंने जांच एजेंसी से पूछा था कि समन में मुझे यह नहीं बताया कि मैं संदिग्ध हूं या गवाह. उसके बाद ईडी ने केजरीवाल को दूसरा समन 21 दिसंबर को जारी किया. ये समन भी केजरीवाल ने स्किप कर दिया था. तब केजरीवाल विपश्यना ध्यान के लिए पंजाब के होशियारपुर चले गए थे. केजरीवाल ने जांच अधिकारी को भेजे लेटर में कहा, पेशी के लिए जारी किया गया नोटिस कानून के अनुरूप नहीं है, इसे वापस लिया जाना चाहिए. यह ईडी का तीसरा समन था.
'सीबीआई भी केजरीवाल से पूछताछ कर चुकी'
इससे पहले अप्रैल 2023 में केजरीवाल को सीबीआई ने तलब किया था. तब दिल्ली के सीएम से सीबीआई दफ्तर में करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ हुई थी. केजरीवाल से कुल 56 सवाल पूछे गए थे. हालांकि, वो ईडी के सामने एक भी बार पेश नहीं हुए. हाल ही में ईडी ने केजरीवाल को तीसरा समन भेजा था और 3 जनवरी को पेशी होने के लिए कहा था.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



