
दिल्ली विधानसभा सत्र: फेलोशिप हटाने को लेकर प्रस्ताव पास, एक महीने में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
AajTak
संजीव झा ने कहा कि फेलोशिप नियुक्ति को रद्द करना विधानसभा के कामकाज में अड़ंगा डालने और बदनाम करने का मामला लगता है. ये अरविंद केजरीवाल के मॉडल आफ गवर्नेंस से घबरा रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री तीन बार तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे
दिल्ली उपराज्यपाल द्वारा विधानसभा के फेलोशिप हटाए जाने का मुद्दा बुधवार को सदन में उठाया गया. आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि आनन-फानन में फेलोशिप की नियुक्ति को रद्द करना सदन की अवमानना है.
चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक ने कुछ आंकड़े भी पेश किए और कहा कि फेलोशिप के लिए 2900 लोगों ने आवेदन किया था. दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने आवेदकों के इंटरव्यू लिए जो रिसर्च फेलो थे. देश विदेश की यूनिवर्सिटी से पढ़कर आए लोगों को नियुक्ति की गयी. फेलो को विधायकों और मंत्री के साथ अटैच किया गया था. मेरे साथ जुड़ी फेलो ने PHD की थी. फेलो ने विधायकों और मंत्रियों के कामकाज को आसान करने का काम किया.
संजीव झा ने कहा कि फेलोशिप नियुक्ति को रद्द करना विधानसभा के कामकाज में अड़ंगा डालने और बदनाम करने का मामला लगता है. ये अरविंद केजरीवाल के मॉडल आफ गवर्नेंस से घबरा रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री तीन बार तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे, गुजरात चुनाव में जब हम गुजरात गए तो टीन-टप्पर के स्कूल नजर आए'. इन्हें चिंता है कि दिल्ली का मॉडल कहीं देश भर में सफल न हो जाए, इसलिए हमारे कामकाज में अड़ंगा ड़ालते हैं.
आगे फेलोशिप विवाद में उठे सवालों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा 'यह कहा गया कि AAP विधायक संजीव झा के दो भाई फेलोशिप के मेंबर है जो गलत है. झूठी जानकारी के लिए शहजाद पूनावाला, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा को मानहानि का नोटिस में भेजा गया है. आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पाण्डेय का नाम उछाला गया. दुर्गेश पाठक की पत्नी का नाम लिया गया. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करने वाले आज दिल्ली सेवा कानून में बदलाव कर अधिकार छीन रहे हैं'.
सदन में विधायक ने बताया कि साल 2018, 2019, 2020 में फाइनेंस डिपार्टमेंट फेलोशिप को सैलरी देता रहा है. साथ ही, संजीव झा ने मांग की कि फेलोशिप की नियुक्ति को रद्द करने वाले तमाम अधिकारियों के खिलाफ और झूठ फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ़ अवमानना की कार्रवाई चलनी चाहिए.
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन में फेलोशिप मामले में आम आदमी पार्टी विधायक के प्रस्ताव का विरोध किया. भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि फेलोशिप में एक भी सीट आरक्षित नहीं की गयी थी. पोस्ट क्रिएट नहीं गए और ना रूल बने. पूरे मामले में भाई भतीजावाद तो हुआ है. सरकारी खजाने का सदुपयोग नहीं हुआ. इस अवमानना के प्रस्ताव में कार्रवाई टिक नहीं पाएगी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







