
दिल्ली विधानसभा में हंगामा, पेट्रोल-डीजल को GST में शामिल कराने पर AAP-BJP में तीखी बहस
AajTak
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन ने विधानसभा में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया. सत्येंद्र जैन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी वाले जनता को कंफ्यूज कर रहे हैं.
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा करते हुए पेट्रोल-डीजल को GST में शामिल करने की मांग उठाई. वहीं, नेता विपक्ष और बीजेपी के विधायक ने दिल्ली सरकार से वैट घटाने की मांग करते हुए ये तक कह दिया कि वो केंद्र की भाजपा सरकार से पेट्रोल-डीजल पर GST लागू करवाएंगे. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन ने भी दिल्ली विधानसभा में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया. सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 91.17 रुपये, चेन्नई में 92.11 रुपये, कोलकाता में 91.35 रुपये, मुंबई में 97.57 रुपये और भोपाल 99.21 रुपये है, जबकि डीजल का दाम दिल्ली में प्रति लीटर 81.40 रुपये, चेन्नई 84.45 रुपये कोलकाता 84.35 रुपये, मुंबई 88.60 रुपये और भोपाल 89.98 रुपये है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









