
दिल्ली विधानसभा में शिक्षकों की ट्रेनिंग पर चर्चा के दौरान हंगामा, BJP के 3 MLA 1 दिन के लिए सदन से निलंबित
AajTak
दिल्ली विधानसभा में शिक्षकों को फिनलैंड जाने से रोके जाने के मुद्दे पर चर्चा के दौरान जोरदार हंगामा हुआ. दिल्ली विधानसभा में हंगामे के बाद स्पीकर ने बीजेपी के तीन विधायकों को सदन की कार्यवाही से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया है. स्पीकर के एक्शन के विरोध में बीजेपी के बाकी विधायक भी सदन से बाहर चले गए.
दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी और केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच सड़कों पर नजर आई तीखी तकरार विधानसभा के चालू सत्र के दौरान भी नजर आ रही है. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भ्रष्टाचार को लेकर अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमलावर है तो वहीं AAP ने नशे को लेकर दिल्ली पुलिस, केंद्र सरकार और बीजेपी को घेरा है. दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला.
दिल्ली विधानसभा में शिक्षकों को फिनलैंड जाने से रोकने के मामले में चर्चा की शुरुआत हुई तो सदन में जोरदार हंगामा हुआ. चर्चा की शुरुआत के साथ ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के कारण विधानसभा स्पीकर को मार्शल बुलाने पड़े. स्पीकर ने मार्शल के जरिए बीजेपी विधायक ओपी शर्मा , जितेंद्र महाजन और अजय महावर को सदन से बाहर भिजवा दिया.
स्पीकर ने बीजेपी के इन तीन विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया है. स्पीकर की कार्रवाई के विरोध में बीजेपी के अन्य विधायक भी सदन से बाहर चले गए. बीजेपी के विधायक सदन में काली पगड़ी और काले कपड़े पहनकर पहुंचे हैं. बीजेपी विधायक विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी चर्चा की मांग कर रहे थे.
इससे पहले बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधुड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल की सरकार को घेरा और सबसे भ्रष्ट सरकार बताया. उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में चर्चा की मांग करते हुए कहा सदन में बहस की हमारी मांग को खारिज किया जा रहा है. रामवीर सिंह ने आरोप लगाया कि एक्साइज पॉलिसी में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है.
बीजेपी ने लगाए घोटालों के आरोप
उन्होंने ये भी दावा किया कि जल बोर्ड में 58000 करोड़ का घोटाला हुआ है. उन्होंने DTC में भी 5000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली सब्सिडी में भी सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में रहकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं. केजरीवाल सरकार जेल में बंद अपने मंत्री को भी वेतन दे रही है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










