
दिल्ली विधानसभा के नीचे मिली सुरंग! लाल किले तक जाता है गुप्त रास्ता
AajTak
दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को सुरंग जैसी संरचना मिली है. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि सुरंग विधान सभा को लाल किले से जोड़ती है और इसी रास्ते से अंग्रेज स्वतंत्रता सेनानियों को लाते- ले जाते थे.
दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को सुरंग जैसी संरचना मिली है. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि सुरंग विधान सभा को लाल किले से जोड़ती है और स्वतंत्रता सेनानियों की आवाजाही के समय अंग्रेजों द्वारा लोगों के गुस्से से बचने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था. स्पीकर राम निवास गोयल ने कहा, 'जब मैं 1993 में विधायक बना तो यहां मौजूद एक सुरंग के बारे में अफवाह उड़ी जो लाल किले तक जाती है और मैंने इसके इतिहास की खोज करने की कोशिश की. लेकिन इस पर कोई स्पष्टता नहीं थी.'
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











