
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने 14 विधायकों को नगर निगम के लिए किया नॉमिनेट, मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव में डालेंगे वोट
AajTak
दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष ने 14 विधायकों को नगर निगम के लिए नॉमिनेट किया है. इसमें आम आदमी पार्टी के 13 तो भारतीय जनता पार्टी के 1 विधायक शामिल हैं. ये सभी 6 जनवरी को होने जा रहे मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में मतदान करेंगे. आप ने मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय तो डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल को कैंडिडेट बनाया है.
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दिल्ली नगर निगम के लिए 14 विधायकों को नॉमिनेट किया है. नियमों के मुताबिक नगर निगम के लिए दिल्ली विधानसभा के कुल सदस्यों में से 1/5th को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नॉमिनेट किया जाना था.
ये सभी विधायक 6 जनवरी को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में वोट डालेंगे. नॉमिनेटेड विधायकों में आम आदमी पार्टी के 13 और भाजपा के एक विधायक शामिल हैं. इनमें आम आदमी पार्टी से, आतिशी, अखिलेश पति त्रिपाठी, दिनेश मोहनिया, दुर्गेश पाठक, गुलाब सिंह, जरनैल सिंह, मोहिंदर गोयल, प्रमिला टोकस, राजकुमारी ढिल्लों, राजेश गुप्ता, ऋतुराज गोविंद, संजीव झा और विनय मिश्रा शामिल हैं. भाजपा से एक विधायक अनिल बाजपेयी को भी विधानसभा अध्यक्ष ने नॉमिनेट किया है.
बता दें कि आम आदमी पार्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. मेयर पद के लिए जहां पंजाबी समुदाय से आने वाली शैली ओबेरॉय को प्रत्याशी बनाया गया है तो वहीं डिप्टी मेयर के लिए मुस्लिम समुदाय से आने वाले आले मोहम्मद इकबाल को कैंडिडेट बनाया गया है.
मेयर के चुनाव में सीक्रेट बैलेट का इस्तेमाल किया जाएगा. ये पहली ऐसी नगरपालिका होगी जहां पर 250 पार्षद बैठेंगे. जो भी मेयर बनेगा वो सिर्फ सीमित समय तक पद पर बना रहेगा. पहला एक साल महिला के लिए रिजर्व रहने वाला है. फिर उसके बाद अनारक्षित वर्ग से मेयर चुना जाएगा, फिर आरक्षित वर्ग से आएगा, आखिर में फिर अनारक्षित वर्ग के लिए से किसी प्रत्याशी को मौका दिया जाएगा. यानी कि इस मेयर पद पर हर वर्ग को अपनी सेवा देने का मौका मिलेगा.
इस चुनाव में कुल 273 वोट्स हैं. यानी कि सभी निर्वाचित पार्षद वोट डालेंगे. सभी सात लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसद अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल करेंगे और विधानसभा के 14 सदस्य भी वोट डालेंगे. इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर है.
इस बार के एमसीडी चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी 104 सीटों पर सिमट गई थी. 250 वार्ड वाली एमसीडी में 126 पर बहुमत था, ऐसे में आप ने आसानी से अपनी सरकार बनाई. बीजेपी ने कड़ी टक्कर जरूर दी, लेकिन आप की झाड़ू ने एक निर्णायक बढ़त हासिल की. अब इस समय दोनों आप और बीजेपी दावा कर रही हैं कि मेयर उन्हीं का बनने वाला है. ऐसे में 6 जनवरी को होने वाली वोटिंग पर काफी कुछ निर्भर करेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










