
दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर, लगातार घटने लगा है यमुना का जल स्तर, 8 घंटे में 17 सेमी कम हुआ पानी
AajTak
दिल्ली में तीन दिन से जनजीवन को पटरी से उतारने वाली यमुना नदी का जलस्तर अब घटने लगा है. हर घंटे नदी का पानी कम होने लगा है. हालांकि, दिल्ली के कई इलाकों की सड़कों पर पानी भरा है. कॉलोनियों और पार्कों में भी पानी है, जिससे लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. उफनती यमुना के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में परेशानी ज्यादा देखी जा रही है.
दिल्ली वालों के लिए शुक्रवार सुबह एक अच्छी खबर आई है. तीन दिन बाद यमुना नदी का रौद्र रूप अब शांत होने लगा है. गुरुवार रात 8 बजे से लगातार जलस्तर घटने लगा है. प्रत्येक घंटे में दो सेंटीमीटर पानी कम हो रहा है. अभी यमुना में डेंजर लेवल से भी 3 मीटर ज्यादा पानी भरा है. फिलहाल, पानी का लेवल लगातार घटने से शासन से लेकर प्रशासन तक राहत की सांस ले रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा और बारिश नहीं हुई तो जल्द राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा सकती है. हालांकि, यमुना के पानी से अभी भी दिल्ली के कई इलाकों की सड़कें लबालब हैं. बाढ़ की वजह से आज दिल्ली का लाल किला भी विजिटर्स के लिए बंद रखा गया है.
दिल्ली में गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक यानी बीते 8 घंटे में 17 सेंटीमीटर तक यमुना नदी का जल स्तर कम हुआ है. हालांकि, मौसम विभाग का शुक्रवार सुबह जो अलर्ट आया है, वो फिर परेशानी बढ़ा सकता है. IMD के मुताबिक, अगले 2 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाके (जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर, डेरामंडी) और एनसीआर (गुरुग्राम), गोहाना, सोनीपत में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है.
यमुना का पानी, दिल्ली की बाढ़ और हथिनी कुंड बैराज... समझें राजधानी के 'जलप्रलय' की पूरी कहानी
ऐसे घट रहा यमुना का जल स्तर
इससे पहले दिल्ली में गुरुवार रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.63 मीटर था. वहीं, शुक्रवार सुबह 6 बजे यह घटकर 208.46 मीटर दर्ज हो गया है. इससे पहले गुरुवार रात 9 बजे यमुना का जलस्तर 208.65 मीटर और रात 8 बजे 208.66 मीटर था.
गुरुवार रात 8 बजे पुराने रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर था. वहां चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और डेंजर लेवल 205.33 मीटर है. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के मुताबिक, जल्द पानी कम होने की उम्मीद है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






