
दिल्ली: राव IAS कोचिंग सेंटर में जान गंवाने वाला छात्र JNU से कर रहा था PhD, 2 अन्य स्टूडेंट्स की भी हुई पहचान
AajTak
दिल्ली के राव IAS कोचिंग सेंटर में जो घटना हुई, उसमें दो छात्राओं समेत तीन की मौत हो गई. जिस एक छात्र की मौत हुई, वो केरल का रहने वाला था और जेएनयू से पीएचडी कर रहा था. वह बीते आठ महीने से IAS की कोचिंग कर रहा था.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भरने के बाद चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है. इस घटना में दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई. एक ओर दिल्ली सरकार ने इस घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं तो वहीं कोचिंग में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और इस घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
इस घटना में जान गंवाने वाले तीनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया है. इस हादसे में जिस छात्र की मौत हुई है, वो केरल का रहने वाला था. नेविन डाल्विन के रूप में हुई है, जोकि बीते आठ महीनों से तैयारी कर रहा था. वह दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था. डाल्विन पटेल नगर में रहता था और सुबह करीब 10 बजे लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आया था. उसके दोस्त मृतक के परिजनों से बात करने की कोशिश में लगे हुए हैं. इसके अलावा जिन छात्राओं की मौत हुई उनकी पहचान तान्या सोनी (25) पुत्री विजय कुमार, श्रेया यादव (25) पुत्री राजेंद्र यादव के रूप में हुई है. श्रेया ने जून/जुलाई में ही कोचिंग सेंटर में एडमिशन लिया था. वो यूपी के अंबेडकरनगर जिले के बरसावां हाशिमपुर की रहने वाली थी.
रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, 3 शव बरामद: पुलिस
पुलिस ने बताया कि ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके के एक कोचिंग सेंटर में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है. इस हादसे में तीन शव बरामद किए गए हैं. उनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है. इसके अलावा इस घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, शनिवार शाम सात बजे कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की सूचना मिली थी. डिपार्टमेंट को कॉल किया गया था कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया है और कई छात्र फंसे हुए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. आलम ऐसा था कि गोताखोरों को पानी में उतारना पड़ा.
बेसमेंट में पढ़ाई कर रहे थे 30-35 छात्र

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







