
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने लिया यू-टर्न, अब किसी भी कोर्स में नहीं पढ़ाई जाएगी मनुस्मृति, जानिए- क्या है पूरा मामला?
AajTak
डीयू के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने 'द हिंदू' से बातचीत में कहा कि हमारा रुख बिल्कुल साफ है. मनुस्मृति को किसी भी कोर्स में नहीं पढ़ाया जाएगा. पिछले साल भी इसे लॉ के सिलेबस में शामिल करने का प्रस्ताव आया था, तब भी हमने इसे हटा दिया था. इस बार यह संस्कृत के सिलेबस में शामिल किया गया था.
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने गुरुवार को साफ कर दिया कि उसके किसी भी कोर्स में मनुस्मृति को नहीं पढ़ाया जाएगा. ये बयान तब आया जब यूनिवर्सिटी के छात्रों और फैकल्टी ने संस्कृत विभाग के एक पेपर में मनुस्मृति को शामिल करने का विरोध किया था.
डीयू के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने 'द हिंदू' से बातचीत में कहा कि हमारा रुख बिल्कुल साफ है. मनुस्मृति को किसी भी कोर्स में नहीं पढ़ाया जाएगा. पिछले साल भी इसे लॉ के सिलेबस में शामिल करने का प्रस्ताव आया था, तब भी हमने इसे हटा दिया था. इस बार यह संस्कृत के सिलेबस में शामिल किया गया था. जैसे ही यह हमारे ध्यान में आया, हमने इसे हटाने का फैसला कर लिया.
यूनिवर्सिटी ने इस मुद्दे पर X पर एक बयान भी जारी करते हुए कहा कि संस्कृत विभाग के 'धर्मशास्त्र स्टडीज' (DSC) कोर्स में, जहां मनुस्मृति को 'रेकमंडेड रीडिंग' के तौर पर शामिल किया गया था, उसे पूरी तरह से हटा दिया गया है.
NSUI ने कहा था शर्मनाक कदम
गुरुवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने इस कदम की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने कहा कि डीयू के सिलेबस में मनुस्मृति को शामिल करना शर्मनाक है. इसने दलितों, महिलाओं और वंचित वर्गों के खिलाफ जातिगत भेदभाव और अन्याय की नींव रखी थी.
गौरतलब है कि इस विवाद के बाद डीयू के इस फैसले ने छात्रों और शिक्षकों के बीच चल रही बहस को और गरमा दिया. कई लोग इसे सही दिशा में उठाया गया कदम मान रहे थे, जबकि कुछ इसे अकादमिक स्वतंत्रता पर सवाल उठाने वाला कदम बताने लगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











