
दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पढ़ी हैं श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री, टीचर और बैचमेट ने किया याद
AajTak
साल 1990 में हरिनी अमरसूर्या ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई भारत में पूरी की. उनके प्रधानमंत्री बनने पर, उनके बैचमेट, पूर्व प्रेसिडेंट और कॉलेज की प्रिंसिपल ने उन्हें याद किया है.
हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है. अमरसूर्या को न्याय, शिक्षा, श्रम, उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य तथा निवेश मंत्रालयों का कार्यभार सौंपा गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है. श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री का भारत से गहरा नाता रहा है, आइए जानते हैं.
श्रीलंका के 16वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने वाली हरिनी अमरसूर्या की उम्र 54 साल है. राजनीति के साथ-साथ उन्हें उनकी शैक्षणिक योग्यता के लिए भी जाना जाता है. अमरसूर्या ने अपनी पढ़ाई भारत के दिल्ली विश्वविद्यालय से की है. साल 1990 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज में एडमिशन लिया था. उसके बाद एडनबर्ग विश्वविद्यालय से सामाजिक मानविकी में पीएचडी की. वह श्रीलंका विश्वविद्यालय में व्याख्याता रही हैं.
उनके दृष्टिकोण और विचारों ने उन्हें एक प्रेरणादायक नेता के रूप में स्थापित किया है. अब, प्रधानमंत्री के रूप में, उनके पास देश की राजनीतिक दिशा को नए सिरे से निर्धारित करने और विकास के मार्ग पर ले जाने की अद्भुत चुनौती है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से इस विषय में किया था ग्रेजुएशन
अमरसूर्या, जो 2000 में सिरीमावो भंडारनायके के बाद यह पद संभालने वाली पहली महिला बनी हैं. उन्होंने 1991 से 1994 तक दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. उनकी शिक्षा ने न केवल उनके विचारों को आकार दिया, बल्कि उन्हें सामाजिक मुद्दों की गहरी समझ भी प्रदान की, जो आज के राजनीतिक परिदृश्य में उनकी भूमिका को मजबूत करती है. उनके पीएम बनने पर हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव ने कॉलेज की प्रतिष्ठित पूर्व छात्रा पर गर्व व्यक्त किया है.
हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल ने दी बधाई

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












