
दिल्ली: मोबाइल गेम खेलने पर बड़ी बहन ने लगाई डांट, नाराज नाबालिग भाई ने कर लिया सुसाइड
AajTak
बड़ी बहन और नाबालिग भाई के बीच झगड़ा तब हुआ, जब बहन ने उसे मोबाइल गेम खेलने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने के लिए डांट दिया था. पुलिस ने बताया कि 9वीं कक्षा के छात्र आदर्श को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय लड़के ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. वजह ये थी कि उस लड़के की बड़ी बहन ने उसे मोबाइल गेम खेलने पर डांट दिया था. ये बात उस लड़के को इतनी नागवार गुजरी कि उसने सुसाइड कर लिया.
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि मामला उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर का है. बुधवार को स्थानीय पुलिस स्टेशन में किशोर की मौत की सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया.
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आदर्श नगर निवासी आदर्श नाम के लड़के ने अपनी बड़ी बहन से झगड़े के बाद अपने घर में लगे पंखे से लटककर जान दे दी.
बताया जा रहा है कि यह झगड़ा तब हुआ जब बड़ी बहन ने उसे मोबाइल गेम खेलने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने के लिए डांट दिया था. पुलिस ने बताया कि 9वीं कक्षा के छात्र आदर्श को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि आदर्श के पिता कुंडली, सोनीपत में एक निर्यात कंपनी में काम करते हैं.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









