
दिल्ली मेयर चुनाव: निर्दलीय पर दांव खेल सकती है बीजेपी, जानें किसकी खुलेगी किस्मत?
AajTak
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए नामांकन का महज एक दिन बचा है. बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. ऐसे में साफ नहीं हो सका है कि पार्टी निर्दलीय पार्षद को चुनाव में उतारेगी या फिर पार्टी के किसी पार्षद पर भरोसा जताएगी. एमसीडी में बहुमत नहीं होने के चलते माना जा रहा है कि बीजेपी निर्दलीय पर दांव खेल सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि कौन प्रत्याशी होगा?
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर और डिप्टी मेयर पद पर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. मेयर के लिए शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल को प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव में भले ही अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने कड़ी टक्कर देने के लिए खास रणनीति बनाई है. ऐसे में बीजेपी किसी निर्दलीय कैंडिडेट पर दांव खेल सकती है ताकि सामूहिक विपक्ष का समर्थन भी उसे मिल सके और लड़ाई भी कांटे की हो. ऐसे में सवाल उठता है कि वो निर्दलीय पार्षद कौन होगा?
दरअसल, एमसीडी सदन में बीजेपी के पास जीत का जादुई आंकड़ा नहीं है. ऐसे में पार्टी ने एमसीडी में धुरंधर रहे अपने दो नेताओं को चुनावी कमान सौंपी है, जिसमें एक विजेंद्र गुप्ता हैं और दूसरे सुभाष आर्य. एमसीडी सदन में जीत हासिल करने की रणनीति तय करने की जिम्मेदारी विधायक विजेंद्र गुप्ता और सुभाष आर्य को दी है. सुभाष एकीकृत एमसीडी के अलावा दक्षिण दिल्ली नगर निगम में बड़े पदों पर रहे हैं. आर्य ने कह दिया है कि उनकी पार्टी महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए पार्षदों का नामांकन पत्र हर हाल में दाखिल कराएगी.
दिल्ली नगर निगम चुनाव में तीन पार्षद ही निर्दलीय जीत सके थे, जिसमें नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर वार्ड से शकीला बेगम पार्षद चुनी गई हैं. ईसापुर वार्ड से मीना देवी पार्षद हैं और तीसरे पश्चिमी दिल्ली के मुंडका वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र दलाल जीते हैं. एमसीडी के मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित है, ऐसे में गजेंद्र दलाल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. इस तरह से मीना देवी और शकीला बेगम ही दो कैंडिडेट बचती हैं.
शकीला और मीना देवी में कौन?
निर्दलीय पार्षद बनी शकीला बेगम को बीजेपी मेयर के लिए अपना प्रत्याशी बनाए, यह मुश्किल है. ऐसे में मीना देवी पर ही दांव खेल सकती है. शकीला बेगम पर दांव ना खेलने के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि उनके पति पहले बसपा से पार्षद रहे हैं और फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे. आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्षद टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया. इसके अलावा दूसरी वजह शकीला मुस्लिम समुदाय से हैं. ऐसे में मीना देवी की दावेदारी प्रबल हो सकती है.
ईसापुर से पार्षद चुनी गई मीना देवी का राजनीतिक बैकग्राउंड बीजेपी रहा है. पिछली बार पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ वार्ड से निर्दलीय जीती थीं, लेकिन बाद में बीजेपी में शामिल हो गई थीं. इस बार वह ईसापुर वार्ड नंबर 126 से बीजेपी का टिकट मांग रही थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, जिसके कारण मीना देवी ने निर्दलीय ही मैदान में उतरने का निर्णय लिया और जीत दर्ज कर एमसीडी पहुंची हैं.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







