
दिल्ली मेयर चुनावः आज नामांकन का आखिरी दिन, क्यों निर्दलीय पर दांव खेलने की तैयारी में BJP?
AajTak
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर, डिप्टीमेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के नामांकन का आज आखिरी दिन है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है, लेकिन बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी निर्दलीय पार्षद पर दांव लगा सकती है.
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर, डिप्टीमेयर और स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भर दिए हैं लेकिन बीजेपी ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन पार्टी आम आदमी पार्टी को वॉकओवर देने के मूड में दिखाई नहीं दे रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी उतारने का दांव चल सकती है.
प्रत्याशियों के बारे में बीजेपी ने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है. हालांकि बीजेपी की ओर से यह बात जरूर कही गई है कि मेयर और डिप्टीमेयर का चुनाव लड़ेगी. ऐसे में बीजेपी किसी निर्दलीय पार्षद कैंडिडेट पर दांव खेल सकती है ताकि सामूहिक विपक्ष का समर्थन भी उसे मिल सके और लड़ाई भी कांटे की हो जाए.
दरअसल, एमसीडी सदन में बीजेपी के पास जीत का जादुई आंकड़ा नहीं है. ऐसे में पार्टी ने एमसीडी में धुरंधर रहे अपने दो नेताओं को इसकी कमान सौंपी है, जिसमें एक विजेंद्र गुप्ता हैं और दूसरे सुभाष आर्य. एमसीडी सदन में जीत हासिल करने की रणनीति तय करने की जिम्मेदारी विधायक विजेंद्र गुप्ता और एकीकृत एमसीडी के अलावा दक्षिण दिल्ली नगर निगम में बड़े पदों पर रहे सुभाष आर्य को दी है.
बीजेपी नेता सुभाष आर्य ने कह दिया है कि उनकी पार्टी महापौर व उपमहापौर के चुनाव के लिए पार्षदों का नामांकन पत्र हर हाल में दाखिल कराएगी. नामांकन दाखिल करने के लिए मंगलवार को आखिरी दिन है. हालांकि, एमसीडी के दोनों पदों पर बीजेपी ने पार्टी या फिर निर्दलीय पार्षदों को चुनाव लड़ाने के मामले पर पत्ते अभी नहीं खोले हैं. एमसीडी में आंकड़ा नहीं होने के कारण बीजेपी का एक खेमा मेयर और डिप्टी मेयर पद पर निर्दलीय पार्षदों को आगे करने की वकालत कर रहा है.
बीजेपी का एक गुट चाहता है कि पार्टी मेयर का चुनाव अगर किसी निर्दलीय प्रत्याशी को लड़ाती है और उसे हार मिलती है तो बीजेपी की किरकिरी सीधे तौर पर नहीं होगी. तीन महीने के बाद जब दोबारा चुनाव होगा तो पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ना चाहिए. वहीं, पार्टी का एक दूसरा खेमा दोनों पदों पर अपने पार्षदों पर दांव लगाने पर जोर दे रहा है. इन नेताओं का सुझाव है कि ऐसे पार्षदों को उम्मीदवार बनाया जाए, जिसके कारण आम आदमी पार्टी में सेंध लग सके.
दरअसल, बीजेपी के पास एमसीडी में इतने पार्षद नहीं है कि जिनके दम पर अपना मेयर और डिप्टीमेयर बना सके. निर्दलीय पार्षद को उतारने पर कांग्रेस का भी समर्थन जुटा सकती है जबकि बीजेपी के पार्षद होगा तो कांग्रेस साथ नहीं आएगी. इसके चलते भी बीजेपी अपने पार्षद को सीधे उतारने से कतरा रही है. निर्दलीय पार्षद पर दांव लगाकर कांग्रेस का समर्थन अपने पक्ष में कर सकती है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








