
दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत, MBBS का था छात्र
AajTak
मयंक गर्ग नाम का ये युवक बल्लभगढ़ से दिल्ली मेट्रो में सवार होकर आईएसबीटी के लिए जा रहा था. जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन के पास उसको दिल का दौरा पड़ा और वो गिर पड़ा. इसके बाद मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल गया और मूलचंद अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आए दिन हार्ट अटैक के डराने वाले मामले सामने आ रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि कम उम्र के लोगों के साथ ही ऐसा हो रहा है. ताजा मामला दिल्ली से आया है. यहां मेट्रो में सफर कर रहे 25 साल के एक एमबीबीएस छात्र की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई.
दरअसल, मयंक गर्ग नाम का ये युवक बल्लभगढ़ से दिल्ली मेट्रो में सवार होकर आईएसबीटी के लिए जा रहा था. जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन के पास उसको दिल का दौरा पड़ा और वो गिर पड़ा. इसके बाद मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल गया और मूलचंद अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली के आईएसबीटी के लिए जा रहा था मयंक
मयंक के रिश्ते में भाई मनोज कुमार ने बताया कि मयंक एमबीबीएस का स्टूडेंट था. शनिवार को वो पलवल से मेट्रो से दिल्ली के आईएसबीटी के लिए जा रहा था. तभी ये घटना हुई. इसके बाद हम लोग उसको लेकर अस्पताल पहुंचे. वहां मौत हो गई.
इसके बाद उसे पंचकूला जाना था- मनोज
उसने आगे बताया कि मयंक ने महाराष्ट्र के वर्धा से एमबीबीएस की पढ़ाई की. रविवार को उसका एक रिटेन एग्जाम पंचकूला में था. उसके लिए वो दिल्ली जा रहा था. इसके बाद उसे पंचकूला जाना था. वहीं एग्जाम होना था.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










