
दिल्ली में PM मोदी, लखनऊ में CM योगी आज करेंगे BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित, जीत के बाद अब जश्न की बारी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े 6 बजे बीजेपी दफ्तर जाएंगे. वहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे.
उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है. अब तक के रूझानों में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में वापसी करती हुई नजर आ रही है. यूपी में दोबारा वापसी लगभग तय हो जाने के बाद अब पार्टी में जश्न की तैयारी भी शुरू हो गई है. आज शाम प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6:30 बजे दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे. यहां वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि आज शाम ही बीजेपी संसदीय दल की बैठक भी हो सकती है. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ भी शाम को 5 बजे लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
तीन राज्यों में बीजेपी की वापसी तय!
5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी दोबारा वापसी करती हुई दिख रही है. 403 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है.
यूपी के अलावा उत्तराखंड में भी बीजेपी की वापसी के आसार हैं. 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है. गोवा में भी बीजेपी वापसी कर सकती है, लेकिन अभी तक रूझानों में बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. गोवा की 40 में से 19 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






