
दिल्ली में BMW कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो पहिया चालक की मौत, केस दर्ज
AajTak
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में साइकिल सवार की मौत बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से हुई. हादसे के तुरंत बाद साइकिल सवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और बीएमडब्ल्यू कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक एक्सीडेंट हो गया जिसमें कि साइकिल सवार की मौत हो गई. दरअसल साइकिल सवार की मौत बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से हुई है. हादसे के तुरंत बाद साइकिल सवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और बीएमडब्ल्यू कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कार ड्राइवर ने खोया कंट्रोल
घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि बीएमडब्ल्यू कार के टायर फट गए थे और शीशे टूट गए थे. चालक ने कथित तौर पर कार से नियंत्रण खो दिया और साइकिल सवार को टक्कर मार दी. 50 वर्षीय शख्स की मौत
मृतक साइकिल चालक की पहचान शुभेंदु चटर्जी (50) के रूप में हुई, जो हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले थे.
पीछे से मारी टक्कर

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










