दिल्ली में 9वीं- 11वी के एग्जाम कैंसिल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान
AajTak
सीबीएसई 12वीं के एग्जाम कैंसिल होने के बाद दिल्ली सरकार ने नौवीं और 11वीं की परीक्षाओं को भी कैंसिल कर दिया है. पहले अप्रैल 2021 में इन्हें पोस्टपोन किया गया था जिन्हें अब कैंसिल कर दिया गया है. पढ़ें पूरी डिटेल...
कोरोना की दूसरी लहर के बाद हालात भले ही सुधर रहे हों, लेकिन अभी भी स्थितियां इतनी अनुकूल नहीं हो पाई हैं कि ऑफलाइन परीक्षाओं का फैसला लिया जा सके. इन्हीं खतरों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने राज्य में 9वीं और 11वी की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को इसका ऐलान किया. बता दें कि इन परीक्षाओं को 12 अप्रैल को 2021 को पोस्टपोन किया गया था जिन्हें अब कैंसिल कर दिया गया है. Addressing an important press conference | Live https://t.co/dL9sqjRaGY दिल्ली के शिक्षामंत्री एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन एग्जाम को अब रद्द कर दिया गया है. इन छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा. दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने एक प्रेस कांफ्रेस में इसकी घोषणा की, उन्होंने कहा कि कोरोना संकट की वजह से ऐसा करना पड़ा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












