
दिल्ली में 5600 करोड़ का ड्रग्स कारोबार जिसके दुबई से जुड़े हैं तार, सरगना बसोया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
AajTak
दिल्ली में 56 करोड़ रुपये के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद अब पुलिस ने दुबई में बैठे इसके सरगना वीरेंद्र बसोया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है. बता दें कि पुलिस ने महिपालपुर में छापा मारकर 22 कार्टन में रखे प्रतिबंधित ड्रग्स को बरामद किया था. इसमें 547 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक मारिजुआना पाया गया था.
दिल्ली में 5600 करोड़ रुपये के ड्रग्स रैकेट का खुलासा होने के बाद अब पुलिस ने इसके सरगना वीरेंद्र बोसाया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है. बता दें कि वीरेंद्र बसोया दुबई में रहकर ड्रग्स के काले कारोबार को संभालता था और कई अन्य देशों में भी इसकी तस्करी करता था. पुलिस की जांच में बसोया का नाम इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट के मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आ रहा है.
2023 में पहली बार बसोया का नाम आया था सामने
जांच में सामने आया है कि कोकीन की बड़ी खेप उसी ने भिजवाई थी. वीरेंद्र बसोया का नाम सबसे पहले उस वक्त सामने आया था जब साल 2023 में पुणे पुलिस ने 3000 करोड़ के ड्रग्स मामले में बसोया को आरोपी बनाया था. पुलिस ने दिल्ली में वीरेंद्र बसोया के करीबी तुषार गोयल को एक दिन पहले गिरफ्तार किया था.
560 किलो कोकीन बरामद
दिल्ली में पुलिस ने 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त किया था. अधिकारियों के अनुसार, इनकी कुल कीमत लगभग 5,620 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस ड्रग्स रैकेट के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की एक टीम ने दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया था और उनसे 602 किलोग्राम से अधिक की यह खेप बरामद की थी.
दिल्ली-मुंबई से चार तस्कर गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










