
दिल्ली में 2 दिन में 7 डिग्री घट गया तापमान, बिना बारिश के टेम्परेचर में कमी की जानिए वजह
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम पलटी मार रहा है. पिछले दो दिन में तापमान लगभग 7 डिग्री नीचे आ गया है. अचानक हीट वेव और अचानक सामान्य से कम तापमान की वजह क्या है? क्यों अचानक तेज हवाएं चलने लगी हैं? दिल्ली में घट-बढ़ रहे तापमान के पीछे कहानी क्या है? इस रिपोर्ट में जानिए...
अभी 2 दिन पहले ही दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया. लेकिन मौसम ने फिर से पलटी मारी और शुक्रवार को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया. मौसम में अचानक आए इस बदलाव की आखिरकार क्या वजह है. मौसम विभाग ने भी इस बदलाव के पीछे अपना आकलन किया है और यह उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान ऐसे ही सामान्य से नीचे रहेगा, लेकिन अगले हफ्ते से दोबारा गर्मी में तेजी आएगी.
क्या है तापमान के दो दिन में लगभग 7 डिग्री नीचे आने की वजह
वैसे तो तापमान कई सारे मौसम से जुड़े फैक्टर से प्रभावित होता है, लेकिन पिछले दिनों आई गर्मी और उसके बाद तापमान में आई कमी के पीछे जो वजह है वह सामान्य नहीं है. दरअसल इंडो गंगेटिक प्लेन में पश्चिम से पूर्व की तरफ एक प्रेशर ग्रेडियंट बन रहा है. यह तब बनता है जब दो इलाकों के बीच में हवा के दबाव का अंतर हो जाए. दरअसल, पश्चिम में अमृतसर और पूर्व में गोरखपुर के बीच हवा के दबाव में 10 ग्रेडियंट पॉइंट का अंतर हो गया है. जब हवा के दबाव में अंतर होता है तो हवा चलती है और इसी वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चल रही है और इस वजह से तापमान में कमी हुई है.
यह भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भारत में ठंडी हवाएं दिलाएंगी राहत? मध्य भारत में बढ़ेगा पारा, जानें देशभर के मौसम का हाल
कब तक कम रहेगा तापमान?
तापमान में जो कमी आई है, वो सिर्फ अधिकतम तापमान यानी दिन में कमी नहीं है बल्कि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को जो न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, वो सामान्य से 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से लेकर 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई. हालांकि रविवार को भी हवा चलती रहेगी, लेकिन उसकी रफ्तार में कमी आएगी. जैसे ही हवा की रफ्तार बदलेगी, वैसे ही गर्मी का दौर एक बार फिर से शुरू हो जाएगा. यानी अप्रैल की शुरुआत से गर्मी फिर से अपना रौद्र रूप दिखा सकती है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








