
दिल्ली में होगी बूंदाबांदी, मध्य प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल, जानें देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग ने 17 जुलाई को कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड और राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली में 17 और 18 जुलाई को मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है.
भारत के अधिकांश राज्यों में इन दिनों खूब बारिश हो रही है. बारिश से कुछ राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं तो वहीं देश के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हुई है. मौसम विभाग ने 17 जुलाई को कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड और राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली का मौसम देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसूनी बारिश के साथ उमस भरी गर्मी का सिलसिला भी जारी है. मौसम विभाग ने 17 और 18 जुलाई को दिल्ली में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ बार बहुत भारी बारिश संभव है. वहीं केरल, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. लद्दाख, जम्मू कश्मीर, गंगीय पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश संभव है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है. वहीं समुद्र तल से मानसून की लाइन जैसलमेर, कोटा, गुना, मंडला, राजनांदगांव, दक्षिण ओडिशा पर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के मध्य तक पहुंचता है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
इसके अलावा मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर लगभग 72 डिग्री पूर्व देशांतर से 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में बनी हुई है. दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. दक्षिण गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक एक गर्त बना हुआ है. वहीं 19 जुलाई के आसपास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित होने की संभावना है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







