
दिल्ली में हुई क्वाड पॉलिसी प्लानर्स वर्किंग ग्रुप की बैठक, इंडो-पैसिफिक की प्राथमिकताओं पर हुई चर्चा
AajTak
साल 2017 में रीग्रुपिंग के बाद से क्वाड ने छह वर्किंग ग्रुप्स के निर्माण की घोषणा की है जो विभिन्न नीतियों और पहलों पर फोकस करते हैं. इससे पहले 2023 में, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन के पांचवें आयोजन के लिए हिरोशिमा में मुलाकात की थी.
क्वाड पॉलिसी प्लानर्स वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक सोमवार को नई दिल्ली में हुई. इसमें इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की 'प्रमुख प्राथमिकताओं' पर चर्चा की गई. विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. क्वाड विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के बीच एक राजनयिक साझेदारी है. यह समूह एक खुले, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का समर्थन करता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने लिखा, 'क्वाड पॉलिसी प्लानर्स वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक आज नई दिल्ली में हुई. बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की प्रमुख प्राथमिकताओं और क्वाड के भविष्य के आइडिया पर चर्चा हुई.'
पिछले साल मिले थे क्वाड लीडर्स
साल 2017 में रीग्रुपिंग के बाद से क्वाड ने छह वर्किंग ग्रुप्स के निर्माण की घोषणा की है जो विभिन्न नीतियों और पहलों पर फोकस करते हैं. इससे पहले 2023 में, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन के पांचवें आयोजन के लिए हिरोशिमा में मुलाकात की थी.
क्या है क्वाड?
क्वाड का फुल फॉर्म Quadrilateral Security Dialogue (क्वॉड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग) है. वैसे तो Quad का मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है. लेकिन चीन इससे खासा परेशान है. उसे लगता है कि भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान, चारों देश मिलकर उसके खिलाफ रणनीतिक साजिश रच रहे हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









