
दिल्ली में हुई अनोखी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने दिव्यांग लोगों को बांटी व्हीलचेयर
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां परिणय सूत्र में बंधे आंचल और विभोर ने दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर दिया और उनसे आशीर्वाद लिया.
दिल्ली के वसंत कुंज में एक शादी समारोह में दिव्यांग लोगों को खास तौर पर बुलाया गया था. ये शादी समारोह दिल्ली के भसीन परिवार में थी. जहां आंचल और विभोर ने सात फेरों के बाद परिणय सूत्र में बंध गए. इस शुभ घड़ी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन ने एक नई मिसाल पेश की. उन्होंने अपने हाथों से कई दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर दिया और उनका आशीर्वाद लिया. आंचल और विभोर की शादी में कई बड़ी हस्तियां भी आईं थीं.
शादी के कार्यक्रम में फिल्म बजरंगी भाईजान के एक्टर मनोज बक्शी भी शामिल हुए थे. उन्होंने इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया. वहीं इस शादी समारोह में कई बडे़ अधिकारी भी आए थे. जिन्होंने आंचल और विभोर को बधाइयां और शुभकामनाएं दी.
यह भी पढ़ें: Bihar: जीजा से शादी की जिद पर अड़ी लड़की, माता-पिता ने गला रेतकर की हत्या, नानी और नाबालिग भाई भी अरेस्ट
दिव्यांग लोगों के साथ मनाई खुशियां
आजकल शादियों का मौसम चल रहा है और हर तरफ शादियां हो रही है. आमतौर पर जहां शादियों वाले परिवार में लोग खुशियों के बीच झूम रहे होते हैं. ऐसे में दिल्ली के भसीन परिवार में एक ऐसी शादी हुई जिसमें दिव्यांग लोगों को शादी के शुभ मौके पर दूल्हा-दुल्हन ने व्हीलचेयर देकर अपनी शादी की नई जिंदगी की शुरुआत की और खुशियां मनाई. जिसने समाज में एक नया मिसाल स्थापित कर दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के ऑटोवालों के बीच पहुंचे केजरीवाल, 10 लाख इंश्योरेंस, बेटी की शादी में एक लाख देने का वादा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











