
दिल्ली में हथियार के साथ दो गिरफ्तार, कश्मीर से जुड़े एक्टिविस्ट की हत्या का था प्लान
AajTak
दोनों ही पंजाब के निवासी बताए जाते हैं. दिल्ली पुलिस को शक है कि कहीं दोनों सुपारी किलर तो नहीं. दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है.
दिल्ली पुलिस ने आरके पुरम से हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी वेंकटेश्वर मार्ग से हुई है. बदमाशों के टारगेट पर कश्मीर को लेकर बोलने वाला एक एक्टिविस्ट था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो पिस्टल, दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस मिले हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, धारा 120 बी और धारा 115 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गौरतलब है कि धारा 115 किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने लेकिन वह अपराध नहीं कर पाने पर लगाई जाती है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









