
दिल्ली में स्ट्रीट फूड की हाइजीन को लेकर बड़ा एक्शन, MCD ने 1000 आउटलेट सील किए, 78 लाख रुपये फाइन भी वसूला
AajTak
इस पहल का मुख्य उद्देश्य घनी आबादी वाले इलाकों, खासकर स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास स्थित अवैध और अनहाइजीनिक फूड आउटलेट पर फोकस था. अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का मकसद खराब भोजन से होने वाली बीमारियों को रोकना और जनता के लिए सुरक्षित खान-पान सुनिश्चित करना है.
खाद्य स्वच्छता और सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए जारी अभियान के तहत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक अप्रैल से 30 जून के बीच एक हजार से ज्यादा प्रतिष्ठानों को सील कर दिया और 3,100 से ज्यादा को नोटिस जारी किए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की सब-फूड हाइजीन रेड ड्राइव के तहत की गई कार्रवाई में सभी 12 एमसीडी क्षेत्रों को शामिल किया गया और जुर्माने के जरिए 78 लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व वसूला गया है.
5 हजार से ज्यादा जगहों पर छापे
नगर निगम ने मांस की दुकानों, ढाबों, रेस्टोरेंट, जूस कॉर्नर और मिठाई की दुकानों सहित कुल 5,040 जगहों का निरीक्षण किया. आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 1,029 परिसर स्वास्थ्य या लाइसेंसिंग मानदंडों का उल्लंघन करते पाए गए और उन्हें सील कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: स्प्राउट सलाद, ग्रिल्ड चिकन, रागी मिलेट इडली... अब हेल्दी खाना खाएंगे सांसद, बदल गया कैंटीन का मेन्यू
इसके अतिरिक्त, स्वच्छता और सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर 3,107 नोटिस जारी किए गए और 1,038 चालान काटे गए. सेंट्रल जोन (CZ), साउथ जोन (SZ) और वेस्ट जोन (WZ) जैसे क्षेत्रों में यह कार्रवाई विशेष रूप से तेज़ रही, जहां बड़ी संख्या में निरीक्षण और उसके बाद की कार्रवाई की गई.
एमसीडी के सभी जोन में एक्शन

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











