
दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, जहांगीरपुरी में AQI 500 के करीब, अगले 24 घंटे में होगा ये बड़ा बदलाव
AajTak
दिल्ली की हवा अभी देश में सबसे ज्यादा खराब है. इतनी खराब कि लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रदूषण का स्तर गंभीरतम स्थिति में पहुंच गया है. बुधवार को पहली बार इस मौसम में AQI गंभीर स्थिति में पहुंच गया और आज भी कुछ इसी तरह के हालात हैं. कई इलाकों में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है.
दिल्ली NCR की हवा लगातार खराब होती जा रही है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि AQI आज भी "गंभीर" श्रेणी में पहुंच गया हैं. सफर के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी में AQI गिरकर 432 पर आ गया जो गंभीर श्रेणी में आता है. कल शाम 4 बजे यह 418 था.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर गंभीर दर्ज किया गया और लोगों को कोई राहत नहीं है.
एनसीआर के अधिकांश इलाके आज भी स्मॉग की पतली चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं और कई जगहों पर AQI 400 के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है. मतलब ये कि आज भी राहत की सांस नहीं मिलेगी. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार से हवा की रफ्तार थोड़ी बढ़ेगी तो तब मामूली राहत मिल सकती है.
इन इलाकों में हालात गंभीर
14 स्टेशन जहां सुबह 6 बजे औसत AQI गंभीर+ (450 से ऊपर) श्रेणी में है, वे इस प्रकार हैं- आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नजफगढ़, लाजपत नगर, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, आर के पुरम, रोहिणी, विवेक विहार, वजीरपुर.
सुबह 6 बजे सबसे अधिक AQI वाली जगहों में आनंद विहार-473, पटपड़गंज-472, अशोक विहार-471, जहांगीरपुरी-470 है. कल रात से दिल्ली का औसत AQI में थोड़ा सुधरा जरूर है लेकिन कल सुबह और शाम के औसत से अभी भी अधिक है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






