
दिल्ली में व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, बीच सड़क हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप, CCTV
AajTak
दिल्ली में एक व्यापारी की बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने ली है. हत्याकांड का एक सीसीटीवी भी सामने आया है.
दिल्ली के बवाना में सोमवार की शाम एक व्यापारी की हत्या कर दी गई. बदमाशों ने उसे बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी. गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई. इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड ने राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिया है. हत्याकांड का एक सीसीटीवी भी सामने आया है.
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि गोली लगने के बाद व्यापारी गिर जाता है. वहीं जब तक थोड़ी दूर खड़े लोग जमीन पर गिरे व्यापारी तक पहुंचते और उसे अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो गई थी. इस मर्डर की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने ली है.
यह भी पढ़ें: कार में तीन लाश, हेलमेट और मर्डर की थ्योरी... क्या है दिल्ली के पीरागढ़ी कांड का पूरा सच!
गैंग ने हत्याकांड को लेकर किया सोशल मीडिया पोस्ट
हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने दावा किया कि हत्या हमने करवाई है. पोस्ट में लिखा है कि जय महाकाल, जय श्री राम....! ये जो बवाना में बिजनेसमैन वैभव गांधी की हत्या हुई है वो हमने करवाई है. जहां हमने कॉल की थी ये वहां एंट्री कर रहा था. इसलिए हमने इसको इसकी जिंदगी से एग्जिट कर दिया.
अगर किसी ने हमारे काम के बीच में आने की कोशिश की तो उसको बिना कॉल किए मरवा देंगे. इधर पूरे हत्याकांड को लेकर पुलिस भी जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि एक व्यापारी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्याकांड की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के शूटरों ने ली है. पूरे मामले में जांच की जा रही है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









