दिल्ली में विदेश जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुला स्पेशल वैक्सीनेशन सेंटर, इन्हें भी मिलेगा फायदा
AajTak
इस स्पेशल वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन 14 जून 2021 को किया गया था. ये उन सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध होगा जिन्हें 31 अगस्त 2021 तक की अवधि में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने की आवश्यकता है. पासपोर्ट के साथ इसके लिए सभी अनिवार्य दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है.
दिल्ली सरकार ने पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जाने वाले नागरिकों के लिए अपना स्पेशल वैक्सीनेशन सेंटर शुरू कर दिया है. यहां विदेश जाने वाले छात्रों, खिलाड़ियों और नौकरी के लिए जाने वाले लोगों के लिए विशेष वैक्सीनेशन की सुविधा होगी. यह सेंटर सोमवार 14 जून से शुरू किया गया. मंदिर मार्ग स्थित नवयुग स्कूल में इस वैक्सीनेशन सेंटर पर इन सभी श्रेणियों में आने वाले व्यक्ति वैक्सीन लगवा सकेंगे. खास बात ये है कि इस केंद्र पर कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी केवल 28 दिन बाद लगवाई जा सकती है. इनके लिए है ये सुविधाMore Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












